फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ओ-लेवल व सीसीसी प्रशिक्षण के लिए 10 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की ओर से अन्य पिछड़ा वर्ग के युवक-युवतियों को रोजगारपरक निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत ओ-लेवल एवं सीसीसी प्रशिक्षण योजना संचालित की जा रही है।
विज्ञापन

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी चेतन सिंह ने बताया कि यह प्रशिक्षण भारत सरकार की संस्था राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान से मान्यता प्राप्त संस्थानों के माध्यम से कराया जाएगा।
उन्होंने बताया कि योजना के लिए ऐसे अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने न्यूनतम इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किए हो तथा उनके माता-पिता या अभिभावकों की सभी स्रोतों से वार्षिक आय 1 लाख रुपये या उससे कम हो। इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

ऑनलाइन आवेदन के बाद आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी आवश्यक अभिलेखों सहित 10 को शाम 5 बजे तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, नेहरू हॉल जमा करना अनिवार्य होगा। योजना की पात्रता, दिशा-निर्देश एवं आवेदन प्रक्रिया की जानकारी पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग तथा ओबीसी कंप्यूटर प्रशिक्षण पोर्टल पर उपलब्ध है। उन्होंने पात्र अभ्यर्थियों से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें