फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यस्तरीय दिव्यांगजन पुरस्कार को मांगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व दिव्यांग दिवस तीन दिसंबर के अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। इसके लिए 12 श्रेणियों में आवेदन मांगे हैं। सरकार ने पुरस्कार की धनराशि पांच हजार से बढ़ाकर 25 हजार कर दिया है। राज्य पुरस्कारों के लिए 12 श्रेणियों में पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी एवं संस्थायें कार्यालय में अपना पूर्ण विवरण एवं अभिलेखों की तीन प्रतियों के साथ 15 जून 2021 तक आवेदन पत्र कर सकते हैं। जिला दिव्यांगज सशक्तीकरण अधिकारी जेपी सिंह ने कहा कि राज्यस्तरीय पुरस्कार पाने वाले व्यक्ति और संस्थाओं की पात्रता के लिए दिव्यांगजन उत्थान के लिए कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा। विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांगजन के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन हेतु सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता, सर्वश्रेष्ठ प्लेसमेंट अधिकारी या एजेंसी के लिए सेवायोजको को राज्य स्तरीय पुरस्कार। दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। प्रेरणास्त्रोत के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार, दिव्यांगजन के जीवन को सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार तथा दिव्यांगजन के सशक्तीकरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें