फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कांवड़ियों की पहली पसंद बने शिव प्रिंट वाले परिधान

विज्ञापन
शहर में भगवा कपड़ों के लगे स्टॉल। संवाद
विज्ञापन
आजमगढ़। सावन माह की शुरुआत के साथ ही जिले के बाजार पूरी तरह शिवमय हो गए हैं। पहले सोमवार और कांवड़ यात्रा को लेकर शहर से लेकर कस्बों तक भगवा रंग के परिधानों की मांग अचानक बढ़ गई है।
विज्ञापन

कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुटे शिवभक्त भगवा टी-शर्ट, कुर्ता, गमछा, पटका, हाथ बैग और पूजन सामग्री की खरीदारी कर रहे हैं। शहर के चौक, सिधारी, हर्रा की चुंगी सहित ग्रामीण बाजारों में विशेष रूप से कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखकर दुकानों को सजाया गया है। इस बार युवाओं में भगवान शिव, हर-हर महादेव, जय भोलेनाथ और ओम नमः शिवाय लिखी प्रिंटेड टी-शर्ट और कुर्तों की मांग सबसे अधिक है।
दुकानदार रामचंद्र ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बिक्री करीब 20 फीसद तक बढ़ी है। साधारण भगवा टी-शर्ट 150 से 250 रुपये, प्रिंटेड टी-शर्ट 250 से 400 रुपये, सूती भगवा कुर्ता 300 से 500 रुपये और बेहतर गुणवत्ता वाले डिजाइनर कुर्ते 600 से 800 रुपये तक उपलब्ध हैं। दुकानदार उमेश बरनवाल ने बताया कि भगवा गमछा 50 से 120 रुपये, पटका 40 से 100 रुपये, सिर पर बांधने वाला साफा 80 से 200 रुपये, हाथ में पहनने वाली रुद्राक्ष माला 30 से 150 रुपये, कलाई बैंड 20 से 50 रुपये और शिव स्टिकर 10 से 30 रुपये में बिक रहे हैं। कांवड़ियों की सुविधा के लिए बाजार में विशेष प्रकार के वाटरप्रूफ हाथ बैग और मिनी बैग भी उपलब्ध हैं। इनकी कीमत 100 से 350 रुपये तक है। बारिश के मौसम को देखते हुए इन बैगों को इस तरह तैयार कराया गया है कि मोबाइल, रुपये और जरूरी सामान सुरक्षित रह सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें