गुरु पूर्णिमा का पर्व मंगलवार को जिले में जगह-जगह धूमधाम से मनाया गया। जिले के गहजी स्थित मौनी बाबा की कुटी और आत्म अनुसंधान आश्रम गोसाईं बाजार स्थित आश्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर गुरुओं का आशीर्वाद लिया। इस दौरान भजन-कीर्तन आयोजन किया गया। अंत में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
महराजगंज स्थित भैरव धाम में भोर से ही भक्तों की भीड़ दिखी। लोगों ने पवित्र सरोवर में स्नान कर भगवान भैरव नाथ का पूजन अर्चन किया। इस दौरान भक्तों द्वारा भैरव नाथ को काली मिर्च, बेलपत्र, बतासा आदि अर्पित किया गया। पूरा क्षेत्र जयकारे और घंटा-घडिय़ाल की ध्वनि से गूंजता रहा। उधर दुर्वासा धाम, दत्तात्रेय धाम व चंद्रमा ऋषि आश्रम पर भी भक्तों की भीड़ रही।
लोगों ने तमसा-मंजुसा, तमसा-कुंवर और तमसा-सिलनी नदी के संगम में स्नान कर पूजन-अर्चन किया। पहाड़पुर स्थित श्रीकृष्ण गौशाला में भारत स्वाभिमान (न्यास) द्वारा गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। लोगों को योग, प्राणायाम, आसन, व्यायाम कराया गया। वहीं लोगों ने गुरु की महिमा का बखान किया। वक्ताओं ने कहा कि गुरु की महिमा सर्वोपरि है। इस अवसर पर रामनयन शर्मा, अरुण, कल्पनाथ सिंह, लौटू, सोहन, साकेत, जगदीश प्रसाद आदि मौजूद रहे।
परम संत बाबा जय गुरुदेव के भक्तों ने गुरु पूर्णिमा का पर्व पांडेय बाजार स्थित सत्संग स्थल पर मनाया। संचालन कन्हैया लाल श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर एएन श्रीवास्तव, सुरेश सेठ, लालचंद सेठ, ओम प्रकाश सेठ आदि मौजूद रहे। उधर ब्रह्मस्थान स्थित बैंकुंड मंदिर में श्रीश्री 108 महंत श्री प्रभुदास जी महाराज के ब्रह्मलीन होने के बाद गुरु पूर्णिमा पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर उमेश सिंह, अरविंद जायसवाल, रानू सिंह, संतोष शर्मा आदि मौजूद रहे। गोसाई की बाजार संवाददाता के अनुसार मई खरगपुर स्थित अघोर ट्रस्ट में बाबा विशाल भारत की देखरेख में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
अहरौला संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के रामजानकी सिद्ध पीठ गहजी बनरपुरा में गुरूपुर्णिमा के अवसर पर प्रदेश के कोने-कोने से पहुंच दुर्वाशा मंडलेश्वर रामलाल दास मौनी से दीक्षा ली और आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से शाम तक दीक्षा का क्रम चलता रहा और सुबह प्रसाद वितरण के लिए पुड़ी और हलुवा तैयार किया गया था।
मौनी बाबा के सेवादार हाकिम बाबा ने बताया कि लगभग 500 लोगों ने गुरुपूर्णिमा पर मौनी बाबा से गुरू मंत्र लिया। इस मौके पर जयप्रकाश दास, जगदंबा दास, हृदयनारायण दास, लक्ष्मी चौबे, उपेंद्र शर्मा, सरजू दास आदि मौजूद रहे। ठेकमा संवाददाता के अनुसार ठेकमा स्थित शिव और हनुमान मंदिर में गुरु पूर्णिमा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। धर्म संघ संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिंदोपुर में छात्रों के साथ प्रधानाध्यापक सूर्य नारायण पाठक ने गुरु पूजा की। वहीं मानव सेवा उत्थान समिति जमुआवां, हंसनगर ठेकमा में गुजरु पूर्णिमा का पर्व मनाया गया। खाकी बाबा की कुटी पर बालक सूरदास महाराज के नेतृत्व में पर्व मनाया गया। भंडारे का आयोजन किया गया।