फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपार आईडी : 42.86 प्रतिशत छात्र अब भी डिजिटल पहचान से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। छात्रों को एकीकृत डिजिटल पहचान देने वाली अपार आईडी योजना के क्रियान्वयन में जिले की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में करीब तीन लाख 83 हजार 291 छात्र-छात्राएं अब तक इस योजना से नहीं जुड़ सके हैं, क्योंकि उनके लिए आवेदन ही नहीं किया गया है। यह कुल संख्या का लगभग 42.86 प्रतिशत है। अपार आईडी योजना का उद्देश्य प्रत्येक छात्र को डिजिटल पहचान प्रदान करना है, लेकिन जिले में साढ़े तीन लाख से अधिक छात्रों का सिस्टम से बाहर होना यह दर्शाता है कि जमीनी स्तर पर योजना के क्रियान्वयन में अभी और गंभीर प्रयासों की जरूरत है।
विज्ञापन

ठेकमा और जहानागंज ब्लाॅक आगे-जिले में 42.86 प्रतिशत छात्र अभी भी अपार आईडी से वंचित हैं। विभाग के आंकड़ों को अगर देखें तो फूलपुर, मिर्जापुर और तहबरपुर में सबसे अधिक छात्र-छात्राओं की अपार आईडी नहीं बन सकी है। ठेकमा और जहानागंज ब्लाॅक अपार आईडी बनाने में सबसे आगे खड़े हैं। इनमें से सबसे खराब प्रगति फूलपुर ब्लाॅक की है।
जिले की स्थिति में सुधार हुआ है। बड़ा जिला होने और छात्रों की संख्या अधिक होने के कारण पेंडेंसी स्वाभाविक है, लेकिन स्थिति को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आगे इसमें और सुधार देखने को मिलेगा।-राजीव पाठक, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें