फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतर्जनपदीय गिरोह के दो लुटेरे गिरफ्तार

Sun, 28 Dec 2014 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
रानी की सराय थाना क्षेत्र के ऊंची गोदाम गांव के पास हल्की मुठभेड़ के बाद पुलिस ने अंतरजनपदीय गिरोह के दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जबकि उनका एक साथी भागने में सफल रहा।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाशों में एक लखीमपुर खीरी का निवासी है। उनके पास से लूट की सात बाइक, पिस्टल, चाकू, तमंचा 25 मोबाइल आदि बरामद हुए हैं। एसपी ने पुलिस टीम के लिए 12 हजार रुपये इनाम की घोषणा की है।

एसपी दिनेशचंद्र दूबे ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों में दिनेश गोड़ पुत्र मोतीचंद निजामाबाद थाने के बड़ागांव का निवासी है। वह परिवार के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के बागेश्वर मुहल्ले में रहता है।
विज्ञापन


दूसरा सूरज निषाद पुत्र रामपाल लखीमपुर खीरी जिले के लखीमपुर थाना क्षेत्र के पचखोरवा गांव का निवासी है। जबकि फरार बदमाश वैभव यादव शहर कोतवाली क्षेत्र के कोलघाट मुहल्ले का निवासी है।

वह हाल ही में मध्यप्रदेश के रीवा जेल से जमानत पर छूटा है। बताया कि शुक्रवार की रात करीब आठ बजे तीनों बदमाश रानी की सराय थाने के सैयदवारा बाजार के पास डीआईजी कार्यालय में तैनात सिपाही मनोज सरोज की बाइक लूटकर भाग निकले। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की।

बेलईसा मोड़ के पास सिधारी थानाध्यक्ष राजेश प्रसाद यादव खड़े थे। तभी दो बाइक आती दिखीं। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों बाइक सवार अलग-अलग दिशाओं में भाग निकले।

दिनेश और सूरज एक बाइक पर थे। पुलिस उनकेे पीछे लग गई तो उन्होंने अपनी बाइक रानी की सराय की ओर घुमा दी। पीछे से सिधारी पुलिस और आगे से रानी की सराय एसओ सुरेश मिश्रा अपनी टीम के साथ आ गए।

दोनों ओर से घिरा देख बदमाश बाइक छोड़ खेत में भागने लगे। इस दौरान फायरिंग भी की पर पुलिस ने दौड़ाकर दोनों को दबोच लिया। जबकि शातिर अपराधी वैभव यादव भागने में कामयाब हो गया।
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर लूट की सात बाइक, 25 मोबाइल फोन, कइ लोगों के नाम के ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य कागजात बरामद हुए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें