फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्गठित की एंटी रोमियों टीम, मनचलों की कसेगी नकेल

विज्ञापन
विज्ञापन
अब मनचलों की खैर नहीं है। शासन के निर्देश पर एक बार फिर पुलिस महकमे के एंटी रोमियो टीम का पुनर्गठन किया गया है। थानावार गठित की गई टीम को नवरात्र के पहले दिन शनिवार को शहर के सिविल लाइंस चौराहे पर बुलाया गया जहां एसपी ने टीम में शामिल किए गए पुलिस कर्मियों को ब्रीफ कर उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। एसपी ने कहा कि शहर ही नहीं बल्कि गांव तक इन टीमों की सक्रियता रहेगी और महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वाले मनचलो पर टीम कड़ी कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान एंटी रोमियों टीम का गठन कराया था। कुछ दिन की सक्रियता के बाद यह टीम निष्क्रिय हो गई है। अब सीएम योगी के दुसरे कार्यकाल की शुरूआत के साथ ही एक बार फिर से एंटी रोमियों टीम को पुनर्गठित कर सक्रिय किया गया है। इस टीम में एक एसआई, एक पुरूष कांस्टेबल के साथ ही दो महिला कांस्टेबल शामिल रहेगी। यह टीम लगातार अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में चक्रमण करती रहेगी और जहां भी मनचलों को देखेगी, उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी। पुनर्गठित की गई एंटी रोमियों टीम के सभी सदस्यों को शनिवार को शहर के सिविल लाइंस चौक पर एकत्र किया गया जहां एसपी अनुराग आर्य ने उन्हें उनकी जिम्मेदारियों से अवगत कराया। एसपी ने बताया कि सभी थानों पर टीम गठित कर दी गई है। टीम में शामिल एक महिला व एक पुरूष आरक्षी को बगैर वर्दी तैनाती दी गई है। जिन्हें स्कूल, कालेज व सार्वजनिक स्थलों जैसे बाजार आदि जगहों पर मनचलों पर नजर रखेंगी। यदि कोई मनचला मिलता है तो वर्दी धारी टीम के दो अन्य सदस्य मौके पर पहुंच कर कार्रवाई करेंगे। एसपी के ब्रीफिंग के दौरान महकमे के सभी जिम्मेदार अधिकारी व टीम में शामिल एसआई व कांस्टेबल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें