फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 3.38 लाख बच्चों को दी गई पोलियोरोधी खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान की शुरुआत रविवार को जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने जिला महिला अस्पताल स्थित बूथ पर फीता काट कर और एक शिशु को पोलियो रोधी ड्राप पिला कर की। बूथ डे पर रविवार को कुल 3.38 लाख बच्चों को दवा पिलायी गई। कोरोना के चलते पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान लगभग बंद प्राय: पड़ा था। अब एक बार फिर इस अभियान की शुरूआत की गई है। शून्य से पांच साल तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक इस अभियान के तहत पिलाई गई। रविवार को जिले में स्थापित किए गए कुल 2402 बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई गई। सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि बूथ डे के बाद 21 से 25 मार्च तक घर-घर जाकर टीम शून्य से पांच साल के बच्चों को पोलियो की दवा पिलायेगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. संजय ने बताया कि अभियान के तहत कुल 6.56 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके सापेक्ष बूथ डे पर रविवार को कुल 3.38 लाख बच्चों को पोलियो की दवा पिला दी गई। जो लक्ष्य का 51.65 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें