अंबारी। नगर पंचायत माहुल के रामलीला मैदान में शनिवार को नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी शक्ति फिटनेस दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अंशिका यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नारी शक्ति फिटनेस दौड़ के अंतर्गत आयोजित 500 मीटर की दौड़ प्रतियोगिता में कुल 30 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इसमें अंशिका यादव प्रथम, रुश्मा बिंद द्वितीय और सेजल यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में पवई ब्लॉक के अंबारी में आयोजित इस प्रतियोगिता में बेबी पासवान प्रथम, अंशिका द्वितीय व अर्जिता प्रजापति ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाजपा नेता सुजीत जायसवाल ने कहा कि जब बालिकाएं स्वस्थ रहेगी तभी मजबूत भारत का निर्माण होगा। इस मौके पर चौकी प्रभारी शिव सागर यादव, बृजेश यादव, हरिकेश आदि मौजूद रहे।