आजमगढ़। ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता लालगंज के रामसूरत स्मारक बालिका इंटर कालेज अगेहता में हुई। शुभारंभ मुख्य अतिथि अखिलेश यादव सदस्य जिला पंचायत देवगांव ने किया। 800 मीटर दौड़ बालिका में आंचल यादव प्रथम, 400 मीटर दौड़ में अन्नू यादव प्रथम, 200 मीटर दौड़ में अंकिता प्रथम रहीं। 100 मीटर दौड़ में अन्नू यादव प्रथम, लंबी कूद बालिका में हीना प्रथम औा बालक वर्ग में मोनू यादव प्रथम रहे। इसी क्रम में 200 मीटर दौड़ में दीपक प्रथम, 100 मीटर दौड़ में दीपक प्रथम, ऊंची कूद बालक में अर्जुन गुप्ता प्रथम रहे। कबड्डी बालिका में अगेहता टीम प्रथम रही। वालीबाल बालक में देवगांव प्रथम, कुश्ती 50 किग्रा में रंजीत प्रथम, 54 किग्रा में मंगेश प्रथम, 58 किग्रा में शिवानंद प्रथम, 63 किग्रा अभिषेक प्रथम रहे। समापन विधायक लालगंज अरिमर्दन आजाद ने पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र वितरण कर किया। संतोष राय, प्रशान्त राय, दिलीप कन्नौजिया, समाज सेवी श्याम कन्हैया, अजीत श्रीवास्तव, अमरनाथ यादव, राजेश शुक्ला प्रबंधक, विश्वनाथ यादव आदि उपस्थित रहे। संयोजक जगदीश प्रसाद यादव ने आभार व्यक्त किया।