फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस पर अंकिता कुमारी, सरोज गिरी और विभा गोयल को मिला विशिष्ट सम्मान

विज्ञापन
हरबंशपुर स्थित एक गेस्ट हाउस के सभागार में महिला दिवस के अवसर पर में डीएम एनपी सिंह सम्मानित की ग? - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार को नरौली स्थित मिशन अस्पताल के सामने गेस्ट हाउस में अभया महिला सेवा संस्थान की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएम एनपी सिंह ने महिलाओं को सम्मानित किया। राहुल चिल्ड्रेन अकादमी की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नागेंन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि महिलाएं ज्यादा काम करती है और सबसे ज्यादा सुनती हैं कि करती क्या हो। यदि इनके श्रम का मूल्य तय किया जाए तो क्लास वन के अधिकारी का वेतन भी कम पड़ जाएगा। स्त्रिया सृष्टि की निर्माता हैं, इनके सृजन की कोई सीमा नहीं है, इनका सम्मान होना चाहिए। अध्यक्षता कर रहीं जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव ने कहा कि अभी भी स्त्रियों को समाज में समानता का अधिकार मिलना शेष है। जिलाधिकारी ने दिव्यांग अंकिता कुमारी, सरोज गिरी और विभा गोयल को विशिष्ट सम्मान से सम्मानित किया। डीएम ने विरांगना एवं महिला मंडल को सराहनीय कार्यों के लिए पौधा सहित स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सचिव अनामिका सिंह पालीवाल ने सभी का स्वागत किया। कहा कि यह दिन महिलाओं द्वारा घर और समाज के प्रति किए गए त्याग, बलिदान को याद दिलाता है। साथ ही उनके प्रेम और समाज में उनके महत्व को याद करने का सबसे खास दिन है। राहुल चिल्ड्रेन अकादमी स्कूल की बच्चियों ने नृत्य नाटिका सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम को मीनू राय, माधुरी दुबे, प्रतिमा सिंह, माला द्विवेदी ने अपने विचार रखे। संचालन डा. प्रतिभा सिंह एवं डा. सोनी पांडेय ने किया। आभार ज्ञापन संस्था अध्यक्ष गंगा मिश्रा ने किया। इस मौके पर अनीता सिंह, संध्या राय, अलका आस्थाना, वैशाली, गीता, रीमा पांडेय, प्रतिमा पांडेय, सुनीता वर्मा, अरूंधती सिंह, अलका श्रीवास्तव, अरूणिमा, पूनम श्रीवास्तव, मंजू श्रीवास्तव, कंचन, गुड्डी, अनीता सिंह, प्रियंका वर्मा, निहारिका, सारिका सिंह, रेनू श्रीवास्तव आदि संस्था की सदस्य सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें