मुुबारकपुर नगर में बड़ी अर्जेंटी पर गुरुवार की रात नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया। अंजुमन फेदायान-ए-हुजूर हाफिज़े मिल्लत के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 24 अंजुमनों ने शिरकत कर नातिया कलाम का नज़राना पेश किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी अंजुमनों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मुबारकपुर में जश्न-ए-ईद मिलादुननबी के अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नातिया मुशायरे में स्थानीय और बाहरी अंजुमन तनवीरुल इस्लाम नयापुरा, अंजुमन बज़म-ए-शादाब-ए-अहले सुन्नत, अंजुमन इस्लामिया लाल चौक, अंजुमन फैजान-ए-मुस्तफा इब्राहिमपुर, अंजुमन गुंच-ए-हाशिमिया पुरासोफ ी, अंजुमन फैजान-ए-मुस्तफा नेवादा, अंजुमन मिल्लते इस्लामिया पुरासोफी, अंजुमन गुलजारे मुस्तफा खैराबाद मऊ, अंजुमन मजलूमिया पुराखिजिर, अंजुमन चिराग-ए-इस्लामिया मुहम्मदाबाद मऊ, अंजुमन गौसिया पुरानीबस्ती, अंजुमन फैज़-ए-आम पुरारानी, अंजुमन एखलाकिया हैदराबाद, अंजुमन फैजान-ए-अजीजी पुराखिजिर ने हिस्सा लिया।
साथ ही हज़रत मुहम्मद मुस्तफा सलल्लाह हो अलैहि वसल्लम की शान में नात-ए-पाक का नज़राना पेश किया। कार्यक्त्रस्म में नगर सहित आसपास के गांव से बड़ी संख्या में लोग उमड़े थे। अध्यक्षता अल्लामां अब्दुल हफ ीज़, सरबराहे आला अल्जामियतुल अशरफि या व संचालन मौलाना गुलाम सरवर कादिरी झारखंड ने किया। इस अवसर पर नाज़िमें आला हाजी सरफ राज़, डा. उस्मान गनी, डा. शमीम, अयाज खान आदि रहे।