फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 98.6% अंकों के साथ अंजलि यादव बनीं जिला टॉपर

विज्ञापन
अंजलि यादव
विज्ञापन
98.6% अंकों के साथ अंजलि यादव बनीं जिला टॉपर
विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट : प्रवीन सिंह 97.6 % अंकों के साथ दूसरे स्थान पर तो आयुषी गुप्ता 97.4 %अंक पाकर तीसरे स्थान पर रहीं
संवाद न्यूज एजेंसी
आजमगढ़। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करते ही जनपद के स्कूलों में खुशी की लहर दौड़ गई। जिले का परीक्षा परिणाम न केवल शानदार रहा, बल्कि कई स्कूलों ने शत-प्रतिशत सफलता का परचम लहराया। इस वर्ष के परिणामों का सबसे जिले के टॉप-10 स्कूलों में से 7 विद्यालयों में छात्राओं ने प्रथम स्थान पर कब्जा जमाया है।
परीक्षा परिणामों में सर्वोदय पब्लिक हरबंशपुर की छात्रा अंजलि यादव ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में टाॅप किया। दूसरे स्थान पर सनबीम स्कूल सैयदवारा के छात्र प्रवीन सिंह ने 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ कब्जा जमाया। वहीं मानविकी संकाय, सेंट जेवियर्स स्कूल, सम्मोपुर की आयुषी गुप्ता ने 97.4 प्रतिशत अंक पाकर तीसरे स्थान पर रही। इसके बाद 97 प्रतिशत अंकों के साथ आजमगढ़ पब्लिक स्कूल की छात्रा हाजरा नफीस रहीं
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों का लोग काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। सुबह से ही विद्यालयों में छात्र अपने अभिभावकों के साथ परिणाम जानने की उत्सुकता में पहुंचना शुरू हो गए थे। दोपहर को रिजल्ट की घोषणा हुई तो परीक्षा परिणामों को देख छात्र खुशी से उछल पड़े। बच्चों के साथ उनके अभिभावक भी काफी खुश नजर आ रहे थे। विद्यालयों में शिक्षक छात्रों के साथ कंप्यूटर से चिपके हुए थे। जैसे ही परीक्षा परिणाम में उनके सफल होने की जानकारी मिलती उनकी खुशी का ठिकाना नहीं होता था। अभिभावकों ने भी बच्चों की खुशी को दोगुना कर दिया। सीबीएसई की जिला कोआर्डिनेटर सपना सिंह ने बताया कि इस बार सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा में सर्वोदय पब्लिक स्कूल की छात्रा अंजलि यादव ने 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिला टॉप किया है। दूसरे स्थान पर 97.6 प्रतिशत अंकों के साथ सनबीम स्कूल सैयदवारा के छात्र प्रवीन सिंह रहे। ज्यादातर विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। हम सभी सफल छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें