फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक्टरी का पेशा छोड़ अंजलि ने बनी प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
सगड़ी। डाक्टरी का पेशा छोड़ पंचायत चुनाव में उतरी अंजलि ग्राम प्रधान चयनित हुई हैं। अंजलिल के पिता भी पूर्व में गांव का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
विज्ञापन

सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लाक की ग्राम पंचायत नरहन खास गांव में महिला डॉक्टर प्रधान चुनी गई है। वह प्रयागराज में चिकित्सा सेवा छोड़कर गांव में प्रधान पद का चुनाव लड़ीं और गांव के लोगों ने उन्हें अपना मुखिया चुन लिया है। अब वह गांव के लोगों की सेवा करेंगी और बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करेगी। महिलाओं आगे बढ़ने के लिए जागरूक करेंगी। नहनखास गांव निवासी 27 वर्षीया अंजली कुमारी पुत्री रामकृष्ण बीडीएस की पढ़ाई करने के बाद प्रयागराज में जॉब कर रही थीं। गांव के विकास की लालसा लिए अंजलि ने अपनी जाब छोड़ी और पंचायत चुनाव के मैदान में कूद पड़ी। लोगों ने भी उन्हें अपना मुखिया चुना। डॉ. अंजली ने कहा कि अब गांव में ही डॉक्टरी से लोगों की सेवा करेंगी। गांव में मूलभूत सुविधाओं का विकास कर सरकारी योजनाओं से लाभांवित करेंगी। गांव को हर तरह से संतृप्त किया जाएगा। गांव की लड़कियों, किशोरियों और महिलाओं को जागरूक करके उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास और रोजगार दिलाने का प्रयास करेंगी। उन्होंने बताया कि गांव में महिलाओं को काफी समस्याओं से जूझना पड़ता है। रोजगार के अवसर कम हैं और सिर्फ स्कूलों तक ही सीमित है। लड़कियों को स्कूल कम भेजा जाता है। लोगों की सोच को महिलाओं के प्रति बदलना होगा। शिक्षा पर विशेष जागरूकता अभियान चलाएंगे। जिससे लड़कियां आगे चलकर रोजगार के अवसर को प्राप्त करते हुए देश की मुख्यधारा से जुड़ सकें। गांव में जल निकासी, सड़कें, शौचालय आदि की समुचित व्यवस्था नहीं है। गांव में स्वास्थ्य और खेल की सुविधा नहीं है जिसको पूरा करने का प्रयास किया जाएगा। गांव में जल प्रबंधन करके जल स्तर को बनाए रखने का प्रयास किया जाएगा। सरकार की सभी योजनाओं का सबको लाभ दिया जाएगा। अंजली के पिता रामकृष्ण पूर्व में गांव के प्रधान रह चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें