फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीफोन एक्सचेंज में बंद किया 90 छुट्टा पशु

विज्ञापन
सगड़ी के नैनीजोर टेलीफोन एक्सचेंज में बंद किए गए लावारिस पशु। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के नैनीजोर गांव में छुट्टा पशुओं के आतंक से ग्रामीण परेशान थे। फसलों को लगातार हो रहे नुकसान से आजीज ग्रामीणों ने शुक्रवार को 90 छुट्टा पशुओं को घेर लिया और हांकते हुए उन्हें गांव स्थित टेलीफोन एक्सचेंज में घुसा कर गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीण इन छुट्टा मवेशियों को आश्रय स्थल भेजे जाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

नैनीजोर गांव के में छुट्टा मवेशियों का आतंक इस कदर था कि किसानों की फसल लगातार चौपट हो रही थी। वहीं कई लोग इन छुट्टा पशुओं के हमले में घायल भी हो चुके थे। बार-बार की शिकायत के बाद भी जब प्रशासन इन छुट्टा पशुओं धर पकड़ नहीं किया तो ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। शुक्रवार की सुबह से ही गांव के लोग एकजुट हो गये और लाठी-डंडा लेकर छुट्टा पशुओं को हांकना शुरू कर दिया। एक-एक कर कुल 90 छुट्टा पशुओं को हांकते हुए ग्रामीण गांव के बाहर स्थित बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज पर पहुंचे और उन्हें परिसर में हांक कर गेट पर ताला बंद कर दिया। परिसर में अचानक ढेर सारे मवेशियों को देख कर वहां तैनात कर्मचारी भी मौके से भाग खड़े हुए। ग्रामीणों ने पशुओं को बंद करने के बाद अधिकारियों को इसकी सूचना भी दिया लेकिन देर शाम तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा था। एसओ रौनापार राजकुमार सिंह ने बताया कि अधिकारियों के आने के बाद इन मवेशियों को किसी पशु आश्रय स्थल भेजने की कवायद की जायेगी। वर्तमान में टेलीफोन एक्सचेंज तकनीकी खराबी के चलते बंद पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें