फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों ने किया पथराव, दो महिलाएं घायल

विज्ञापन
रौनापार थाना में भैंस चोरी को लेकर महुला पुलिस चौकी का घेराव करते सोहराभार और बनकटिया के ग्रामीण - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के सोहराभार गांव निवासी राजेंद्र यादव की दो भैंस और बनकटिया गांव निवासी सुशीला पत्नी निर्गण की एक भैंस गुरुवार की रात चोरी कर पिकअप पर लादकर चुरा ले गए। सुशीला के समर्थन में महिलाओं ने विरोध किया तो तस्कर पथराव कर गांव की दो महिलाओं को घायल कर दिया। आक्रोशित ग्रामीण पशु तस्करों की तलाश में थे कि भोर में एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध दिख गए। लोग दोनों की धुनाई करने लगे। जानकारी होने पर पुलिस पहुंची और भीड़ के चंगुल से दोनों को बचाकर थाने लाई। शुक्रवार की सुबह लोग महुला पुलिस चौकी को घेर लिया। एसओ ने किसी तरह से समझाबुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

घायल महिलाओं में सुधा पाल (40) पत्नी बालेश्वर और सैला (45) पत्नी मिठाई कन्नौजिया है। यह दोनों बनकटिया गांव के निवासी हैं। घायल महिलाओं के मुताबिक गुरुवार की रात पिकअप सवार चोर सुशीला की भैंस खोल ले गए। विरोध करने पर तस्करों ने पथराव कर सुधा और सैला को घायल कर दिया। दोनों महिलाओं के घायल होने से लोग आक्रोशित होकर तस्करों को तलाशने लगे। शुक्रवार की भोर में करीब तीन बजे मऊ जिले के दोहरीघाट थाने के अतसाव गांव निवासी दो युवक दिख गए। लोग इन दोनों को पकड़कर पीटने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस किसी तरह से इन दोनों युवकों को बचाई और थाने लेकर चली आई। यहीं आने पर पता चला कि चोर सोहराभार गांव निवासी राजेंद्र यादव की दो भैंस भी चुराएं हैं। पशु चोरों के आतंक से नाराज गांव के लोग महुला चौकी का शुक्रवार की सुबह घेराव कर लिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना की सूचना मिलने पर एसओ रौनापार कृष्णानंद प्रसाद मौके पर पहुंचे और आश्वासन देकर मामला शांत कराया। उधर घायल महिलाएं अपना इलाज कराकर घर चली गई। सीओ सगड़ी सिद्धार्थ तोमर ने बताया कि घटना की रिपोर्ट अभी नहीं दर्ज है। दोनों संदिग्ध पुलिस हिरासत में हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें