फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क की पटरी तक दुकान न लगाने देने से नाराज व्यापारियों ने चक्काजाम कर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। धनतेरस को लेकर यातायात विभाग व पुलिस महकमे ने इस बार शहर के भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में कुछ विशेष व्यवस्था किया था। इसके तहत सड़क की पटरियों तक दुकान सजाने वालों की दुकानों को पुलिस ने हटवा दिया। जिससे आक्रोशित दुकानदारों ने मुख्य चौक पर जाम लगा कर प्रदर्शन किया। सीओ सिटी ने मौके पर पहुंच कर व्यापारियों को समझा-बुझा कर शांत कराते हुए जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन

धनतेरस पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ खरीदारी के लिए उमड़ती है। ऐसे में ज्यादातर दुकानदार अपनी दुकानों से लेकर सड़क की पटरियों तक अपनी दुकान सजाते थे। इस बार पुलिस व यातायात विभाग ने व्यापारियों को ऐसा करने से रोक दिया। सड़क की पटरियों तक सजी दुकानों को बंद करा दिया गया, पुलिस की इस कवायद पर व्यापारी भड़क उठे और शहर के मुख्य चौक पर व्यापार मंडल के बैनर तले चक्काजाम कर आंदोलन शुरू कर दिया। चक्काजाम की सूचना मिलते ही एसपी सिटी राजेश कुमार मौके पर पहुंच गए और दुकानदारों को समझा बुझा कर जाम समाप्त करवाया। व्यापारियों का कहना था कि हम पहले भी धनतेरस पर दुकान बढ़ा कर लगाते थे वहीं सीओ ने कोरोना गाइडलाइन व शासन से मिले दिशा निर्देशों के तहत दुकानों को लगाने की बात कही। सीओ के समझाने के बाद व्यापारी शांत हो गए और चक्काजाम समाप्त कर दिया। दुकानों को इतना ही आगे लगाने पर सहमति बनी जिससे सड़क पर यातायात न प्रभावित होने पाए। लगभग आधे घंटे तक व्यापारियों का जाम चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें