फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने तैराक जिया को राज्य स्तरीय पुरस्कार से किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अलीमुद्दीनपुर गांव निवासी तैराक जिया राय को उत्तर प्रदेश सरकार ने दिव्यांग बच्चों का प्रेरणास्रोत बनाया है। शुक्रवार को विश्व दिव्यांग दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जिया राय को राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सीएम द्वारा जीया राय को मेडल, प्रशस्ति पत्र, शाल व 25 हजार रुपए नगद देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन लखनऊ स्थित डॉ शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विवि मोहन रोड लखनऊ में आयोजित किया गया। 13 वर्षीय जिया राय ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर डिले इन स्पीच की शिकार है। जिया राय के पिता मदन राय ने बताया कि सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा जिया राय को राज्य स्तरीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जिया राय के नाम 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड है। तैराक जिया राय ने अब तक 22 गोल्ड व एक सिल्वर पदक जीता है। बधाई देने वालों का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें