आतंकवाद का पुतला फूंकते विहिप के कार्यकर्ता।
- फोटो : azamgarh
अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को जिले में विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान आतंकवाद का पुतला फूंक मारे गए श्रद्धालुओं की आत्मा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। नगर के कलेक्ट्रेट चौराहे पर बुधवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने अमरनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं पर हमले के विरोध में जेहादी इस्लामिक आतंकवाद का पुतला फूंककर विरोध जताया। साथ ही केंद्र सरकार तथा जम्मू कश्मीर सरकार से अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा की मांग की। इस अवसर पर गौरव रघुवंशी, विमल मौर्या, रूपेश विश्वकर्मा, अरविंद, रामकृष्ण मिश्रा, राधामोहन गोयल, हरिओम गुप्ता, शैलेश राय, आकाश पांडेय, गणेश गुप्ता, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे। सगड़ी संवाददाता के अनुसार बजरंग दल हरैया इकाई ने आतंकवादी हमले के विरोध में सगड़ी तहसील के सामने पुतला फूंका।
इसके पूर्व जीयनपुर से सगड़ी तहसील तक जुलूस निकाला। पंकज ने आतंकवादी हमले की निंदा की। इस मौके पर कैलाश, पकंज कन्नौजिया, सोनू, पवन आदि उपस्थित रहे। अंबारी संवाददाता के अनुसार हिंदू युवा वाहिनी पवई ब्लाक अध्यक्ष गौरी मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अमरनाथ यात्रियों पर आतंकवादी हमले के विरोध में पलिया माफी चौराहे पर आतंकवाद का पुतला और पाकिस्तान का झंडा जलाकर विरोध जताया। बाद में कैंडिल जलाकर घटना में मृत श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर दिनेश यादव, शशांक यादव, डा. मनोज यादव, धीरज शर्मा, संजय यादव, नंदन चौहान, चंद्रजीत चौहान, छोटे शर्मा आदि उपस्थित रहे।