कलेक्टेट पर अपनी मागों को लेकर प्रदर्शन करती आगनबांड़ी कार्यकत्री।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के समक्ष मेहता पार्क में धरना देकर प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट में सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अविलंब मांगें पूरी नहीं की गईं तो बड़े पैमाने पर आंदोलन शुरू करेंगी।
धरना स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का अधिकार छीनने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि बिना पेंशन व ग्रेच्युटी दिए ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 62 साल की आयु पूरी होने पर सेवानिवृत्त कर दिया जा रहा है। वक्ताओं ने राज्यकर्मियों की भांति आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी पेंशन व ग्रेच्युटी के साथ सेवानिवृत्त तक अन्य लाभ देने की मांग की। वक्ताओं ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी इंक्रीमेंट देने सहित अन्य मांगों के प्रति सकारात्मक कदम उठाने की मांग की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष सुमित्रा सिंह, जिला मंत्री ऊषा सिंह, द्रोपदी सिंह, शीला सिंह, कंचन मिश्रा, प्रतिभा, वंदना, रानी मौर्या, अर्चना सिंह, सीमा सिंह, विद्या देवी, लाली, आशा आदि मौजूद रहीं।