फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की रविदास प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
सठियांव। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के भटौरा गांव में संत रविदास की मूर्ति को बुधवार दिन में अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। देर शाम ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई तो काफी संख्या में ग्रामीण मंदिर पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज ने मूर्ति की मरम्मत कराने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर के समय यहां सुनसान रहता है। उसी समय किसी अराजक तत्व ने मूर्ति को नुकसान पहुंचाया है। इसकी जानकारी लोगो को शाम को तब हुई जब यहां की लाइट जलाने के लिए गांव के कुछ लोग आए तो देखा मूर्ति क्षतिग्रस्त है। जिसकी सूचना अन्य ग्रामीणों को दी तो दर्जनों की संख्या में लोग मंदिर पर आ गए। प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने से लोग आक्रोशित होने लगी। इसकी जानकारी होते ही सठियांव चौकी इंचार्ज भी मौके पर पहुंचे। चौकी इंचार्ज ने लोगों को समझाया और मरम्मत कराने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीणों का गुस्सा शांत हुआ। इस मौके पर प्रधान राजेश राम और महाप्रधान रामप्रवेश यादव, काशीपुर के प्रधान रामप्रवेश कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें