फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बाजार से घर लौट रहे वृद्ध पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहनगर। थाना तरवां क्षेत्र के रासेपुर बाजार से बृहस्पतिवार की देर शाम घर लौटते समय सराय त्रिलोचन गांव के सराय पुरवा निवासी जयकरन यादव (60) पर भदेवरा गांव के पास अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया। लाठी-डंडे व रॉड से लैश हमलावरों ने वृद्ध को मारपीट कर मृत समझकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

देर शाम सड़क किनारे पड़े वृद्ध को राहगीरों ने देखा तो संबंधित गांव के प्रधान को सूचना दी। प्रधान की सूचना पर परिजन पहुंचे और घायल को पीजीआई चकरपानपुर में भर्ती कराया। सराय त्रिलोचन गांव के सराय पुरवा निवासी जयकरन यादव बृहस्पतिवार की शाम पैदल ही रासेपुर बाजार गए हुए थे। बाजार से वे देर शाम घर को लौट रहे थे। इस समय हल्का अंधेरा हो गया था। भदेवरा गांव के समीप पहुंचते ही रास्ते में उनके ऊपर पीछे से आए हमलावरों ने लाठी-डंडे और रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
हमलावरों ने हाथ-पैर तोड़ दिए। सिर लहुलूहान हो गया। हमलावर उन्हें मृतक समझकर छोड़कर फरार हो गए। कुछ देर बाद ग्राम प्रधान की सूचना पर परिजन घटना स्थल पहुंचे। यहां से उन्हें तुरंत इलाज के लिए पीजीआई चक्रपानपुर ले जाया गया।जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई हैं। थानाध्यक्ष चंद्रदीप कुमार ने बताया कि अभी तक घटना की सूचना नहीं है। तहरीर मिलने के बाद मामले को देखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें