फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: ठेकेदार की मौत के मामले में पांच लोगों पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौला। लेदौरा गांव के सिवान में रविवार को शंभूपुर गांव निवासी मिथिलेश सिंह (35) का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला था। मृतक के बड़े भाई दुर्गेश सिंह ने भाई को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या करने के आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। तहरीर पर अहरौला पुलिस ने तीन नामजद सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिथिलेश सिंह (35) वाराणसी में रहकर पीओपी के काम का ठेका लिया करता था। अभी 15 दिन पहले ही वह घर आया था और फिर वाराणसी चला गया था, लेकिन घटना के दिन वह यहां कैसे पहुंचा इसकी घर वालों को कोई जानकारी नहीं है। बड़े भाई दुर्गेश सिंह ने छोटे भाई मिथिलेश की हत्या जहर देकर करने का आरोप लगाया है।
बड़े भाई दुर्गेश की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है और जांच कर रही है। थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर अंकुर सिंह, किशन यादव उर्फ सोनू, शुभम सिंह, नामजद सहित पांच पर प्राथमिकी दर्ज की है। बिसरा के जांच के बाद घटना के कारणों का सही पता चल पाएगा। वहीं मृतक के खिलाफ भी अहरौला और कप्तानगंज थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें