फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: 50 महिला परिचालकों की भर्ती के लिए 30 को लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। परिवहन निगम अनुबंध के आधार पर महिला परिचालकों की भर्ती के लिए 30 मार्च को फिर रोजगार मेला लगाएगा। इससे पहले तीन बार मेला लगाया जा चुका है। इस बार भी मेला आजमगढ़ रोडवेज भवन के हॉल में ही लगेगा। इसको लेकर क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार वाजपेयी ने निर्देश भी जारी कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश परिवहन निगम महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला परिचालकों की भर्ती करने जा रहा है। यह भर्ती संविदा के आधार पर की जाएगी। इसके लिए 30 मार्च को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों के पास न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट होना अनिवार्य है।
इसके साथ ही सीसीसी (कंप्यूटर कॉन्सेप्ट कोर्स) प्रमाणपत्र भी आवश्यक रखा गया है। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ परिक्षेत्र में कुल 50 पद परिचालक के खाली हैं। चयनित महिला अभ्यर्थियों को उनके गृह जनपद के डिपो में ही तैनात किया जाएगा, जिससे उन्हें अपने घर के पास ही रोजगार का अवसर मिल सके। इस पहल से न केवल महिलाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि परिवहन व्यवस्था में भी उनकी भागीदारी बढ़ेगी। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि पर रोजगार मेले में पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में भाग लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें