फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: दीवार उठाने के विवाद में धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। अतरौलिया थाना क्षेत्र के रघुवर गौरा गांव में दीवार उठाने के विवाद में धारदार हथियार से एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शिवशंकर राजभर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

अतरौलिया थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि रघुवर गौरा गांव निवासी पीड़िता पूजा राजभर ने थाने में तहरीर दी कि शिवशंकर राजभर और उसके पुत्र अभिषेक राजभर ने दीवार उठाने के विवाद में उसके भाई पीयूष राजभर को गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से जानलेवा हमला किया। इस घटना के संबंध में थाना अतरौलिया में मुकदमा पंजीकृत किया गया। पुलिस ने शनिवार को उपनिरीक्षक विनय यादव के नेतृत्व में टीम मंडोही मोड़ के पास से आरोपी शिवशंकर राजभर को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव होने पर गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें