फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: बजट न मिलने से अमृत सरोवर अधूरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बजट का अभाव अमृत सरोवर को पूरी तरह से चमकाने में आड़े आ गया। मनरेगा, ग्राम निधि और क्षेत्र पंचायत के योगदान के बावजूद कई जगह काम आधे-अधूरे हैं। अधिकारी भी इसे बजट का न मिलना बता रहे हैं। वैसे, 15 अगस्त को यहां अधूरे इस काम के बीच ही ध्वजारोहण भी हुआ। उधर सरोवर के सुंदरीकरण को लेकर लोग इंतजार कर रहे हैं।शासन द्वारा जल संरक्षण व प्राकृतिक छटा निखारने के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में ‘अमृत सरोवर योजना’ बनाई है। इसके तहत जनपद में तालाबों व पोखरों की खोदाई कर उसे अमृत सरोवर के रूप में विकसित किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों में बनाए जा रहे अमृत सरोवर के निर्माण की गति काफी धीमी है। कहीं मिट्टी पटाई तो कहीं सीढि़यों का निर्माण चल रहा है। इतना ही नहीं जो अन्य व्यवस्थाएं होनी थी वह अभी भी नहीं हो सकी हैं। बजट के अभाव में लगभग सभी जगहों पर कुछ न कुछ कार्य अधूरे पड़े हैं। अहरौला : बहेरा और हमीरपुर गांव के निर्माणाधीन अमृत सरोवर की पड़ताल की गई तो हमीदपुर गांव में चारों तरफ से इंटरलॉकिंग भी लगाई गई है। अब बाकी के सुंदरीकरण, गेट, लाइट व अन्य काम करवाना बाकी है। कुछ मजदूरी को छोड़कर अभी तक एक भी रुपये नहीं मिले है। 29.98 लाख की लागत से निर्माण हो रहा है। अभी तक कुल लगभग 15 लाख का भुगतान हुआ है। बूढ़नपुर : कोयलसा के ग्राम पंचायत एकड़ंगी बिहार में जहां पर पोखरी की साफ-सफाई और खोदाई कर दी गई है। दो तरफ सीढ़ी का निर्माण कर दिया गया है। अभी बहुत से कार्य आधे अधूरे पड़े हैं। बीडीओ श्वेतांक सिंह ने बताया कि जो भी कार्य अभी नहीं हुए हैं शीघ्र ही कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन

रानी की सराय : क्षेत्र में कुल 17 अमृत सरोवर बनने हैं लेकिन एक भी पूरा नहीं हो सका है। ईश्वरपुर में अमृत सरोवर के निर्माण कार्य भी अधूरा है। डीएम ने इसका कुछ दिन पूर्व निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश भी दिया था। ठेकमा : मदनपुर गांव में महारानी लक्ष्मी बाई अमृत सरोवर का निर्माण अभी चल रहा है। बजट के अभाव में सभी कार्य अभी पूरे नहीं हो सके है। प्रकाश व्यवस्था बाकी है। बीडीओ अखिलेश मिश्रा ने बताया कि ब्लॉक में 15 अमृत सरोवर बनने हैं। बिजौली मदनपुर बरसवा, असवनिया, पसीका, ताजपुर का काम पूरा हो चुका है। बाकी पर काम चल रहा वह भी जल्द पूर्ण हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें