फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अब हिचकोलों से मिलेगी राहत, बनने रहीं सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के लोगों को हिचकोलों के बीच सफर नहीं करना पड़ेगा। राहत भरी खबर यह है कि शहर की कई सड़कों के दिन बहुर जाएंगे। इन्हें छह करोड़ रुपये से गड्ढा मुक्त किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने सड़को को बनाने का काम शुरू कर दिया है। 30 अप्रैल तक सभी तयशुदा सड़के चलने लायक बन जाएंगी। निमार्ण खंड ने दो सड़कों की मरम्मत का काम शुरू करा दिया है। कई सड़के बन भी गई है तो वहीं शेष पर काम चल रहा है। वर्तमान में शहर की लगभग सभी सड़कों का काफी बुरा हाल है। कई सड़के तो इतनी गड्ढा युक्त हो गई है, जिस पर चलना जान को जोखिम में डालना है। ऐसे में शासन ने शहर की सड़कों को दुरूस्त कराने के लिए छह करोड़ का बजट जारी किया। जिसके बाद पीडब्लूडी का निर्माण खंड सड़कों के जीर्णोद्धार की कवायद में जुट गया है। शारदा तिराहे से कालीचौरा, कालीचौरा से बड़ादेव तक की सड़क को पीडब्लूडी ने ठीक करा दिया है। अब कालीचौरा से कालीनगंज, बवाली मोड़ से करतालपुर बाईपास, शारदा तिराहे से चर्च चौराहा, ब्रह्मस्थान से ज्योति निकेतन, हरवंशपुर मार्ग, पुरानी सब्जीमंडी से पांडेय बाजार वाया बदरका तिराहा, पुरानी सब्जीमंडी से पांडेय बाजार वाया जामा मस्जिद को बनाए जाने की योजना है। काम शुरू हो चुका है और 30 अप्रैल तक हर हाल में शहर की सभी सड़कों को दुरूस्त करा दिया जाएगा। योजना के तहत गड्ढा मुक्ति के साथ ही लेयर तक चढ़ाने की कवायद संबंधित विभाग द्वारा की जा रही है। संकर्षण लाल, अधिशासी अभियंता, निर्माण खंड-दो ने बताया कि शहर की सड़कों के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू हो चुका है। लगभग छह करोड़ की लागत से शहर की सभी सड़कों को 30 अप्रैल तक दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें