फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बवाली मोड़ को मिलेगा अमेरिकन डिजाइन

Tue, 05 May 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने शहर के मुख्य चौराहा बवाली मोड़ को अमेरिकन डिजाइन और जुनेजगंज चौराहा को यूरोपियन माडल में बनाए जाने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि शहर को सुंदर बनाने में किसी प्रकार की कोरकसर नहीं छोड़ी जाएगी। इसके लिए आर्किटेक्ट सफीउल्लाह खान, एमएस हीलियस, अरिज अली हीलियस कांस्ट्रक्शन ने चौराहों को सुंदर बनाने के लिए नाप-तौल शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बवाली चौराहे को अमेरिकन डिजाइन में बनाने के लिए अर्किटेक्ट को निर्देशित किया है। साथ ही चौराहों को सुंदर बनाने में अपनी कला के माध्यम से फब्बारा एवं लाइट की अच्छी व्यवस्था करते हुए चौराहों को सजाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि चौराहे पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था के लिए हाईमास्ट लाइट लगाई जाएगी, जिससे चौराहा हमेशा जगमगाता रहेगा।

 इसी प्रकार, जुनेजगंज चौराहे को संस्टेनेबिल पैटर्न पर यूरोपियन माडल में सजाया जाएगा। इस अवसर पर सेंट जेवियर्स एलवल के प्रकाश चंद्रा, डा. पीयूष सिंह, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी अभिनेश कुमार, अधिशासी अधिकारी नगरपालिका ओम प्रकाश उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें