फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: समाज को जोड़ने का संदेश देता है आंबेडकर का दर्शन

विज्ञापन
भोजपुर में प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी में मंच पर मौजूद अति​थिगण। संवाद
विज्ञापन
पल्हना। पूर्व प्रमुख सचिव गृह कुंवर फतेह बहादुर ने कहा कि बाबा साहब का मुख्य उद्देश्य समाज को जोड़ना था।किसी भी धर्म से नैतिकता और प्रेम की भावना रखना ही समाज की प्रगति का मार्ग है। उन्होंने ये बातें सोमवार को भोजपुर में आयोजन प्रबुद्ध जन सम्मेलन एवं विचार गोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बाबा साहब किसी व्यक्ति विशेष पर राजनीति नहीं करते थे, बल्कि समाज के हर वर्ग गरीब, दलित और ब्राह्मण के बीच जाकर उनके विचारों को समझने और उन्हें समाज में फैलाने का संदेश देते थे।
अच्छी बातों को अपनाना और उन्हें समाज में साझा करना ही सबसे बड़ा हित है। कुंवर फतेह बहादुर ने कहा कि सेवानिवृत्त अधिकारियों को अपने गांव में रहकर लोगों के बीच अपने अनुभव और अच्छे विचार साझा करने चाहिए, जिससे समाज सही दिशा में आगे बढ़ सके।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज को शिक्षा की ओर प्रेरित किया और संविधान का निर्माण किया, जिसके आधार पर आज देश आगे बढ़ रहा है। उनके विचारों को अपनाने वाला व्यक्ति जीवन में कभी परेशान नहीं होता। उन्होंने कांशीराम के जीवन पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका पूरा जीवन समाज और दलितों को जागरूक करने में समर्पित रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पन्नालाल और संचालन दिनेश ने किया। इस अवसर पर अनिरुद्ध, सेवानिवृत्त सीडीओ केडी राम, तुलसीराम, देवेंद्र, इंद्रजीत, सुरेंद्र राम, अशोक कुमार, त्रिभुवन राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें