फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: बाबा साहेब के परिनिर्वाण दिवस पर अराजक तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा की क्षतिग्रस्त, लोगों ने जताया आक्रोश

Mon, 06 Dec 2021 12:29 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

जहानागंज विकास खंड के तैयबपुर लपसीपुर गांव में नहर के किनारे स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में स्थित अंबेडकर प्रतिमा की उंगली को अराजकतत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। 
विज्ञापन
अंबेडकर प्रतिमा की उंगली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाबा साहेब डा. भीमराव का परिनिर्वाण दिवस पर सोमवार को यूपी के आजमगढ़ में जगह-जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। वहीं जहानागंज विकास खंड के तैयबपुर लपसीपुर गांव में नहर के किनारे स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में स्थित अंबेडकर प्रतिमा की उंगली को अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने टूटी उंगली की मरम्मत कराई। यहां सोमवार को बाबा साहब डा. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस का आयोजन होना था। जिसके लिए जहानागंज थाना क्षेत्र के तैयबपुर लपसीपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर में लोग साफ-सफाई के लिए पहुंचे।

पुलिस ने कराई मरम्मत
वहां पहुंचे लोगों ने पाया कि बाबा साहेब की प्रतिमा की उंगली टूटी गई है। इसकी जानकारी होने पर काफी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और आक्रोश व्यक्त करना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाना शुरू कर दिया। आननफानन राजगीर को पकड़कर मूर्ति की मरम्मत कराई गई। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ और पुलिस ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें