फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की आंबेडकर प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के जगरनाथ सराय गांव में स्थापित क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह जानकारी होते ही ग्रामीण जुट गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और नई प्रतिमा लगवाई। तब जाकर ग्रामीण शांत हुए। जगरनाथ सराय में वर्षो पूर्व बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा स्थापित की गई थी। रविवार की रात अराजकतत्वों ने पूरी प्रतिमा ही चबूतरे से उखाड़ कर क्षतिग्रस्त कर दी। सुबह ग्रामीण सो कर उठे तो बाबा साहब की प्रतिमा टूटी देख भड़क गए। कुछ ही देर में काफी संख्या में महिलाएं व पुरुष मौके पर जुट गए। घटना की जानकारी होते ही रानी की सराय थाना पुलिस के साथ ही सीओ सिटी गौरव कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंचे। घंटो समझाने-बुझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने। बाद में अधिकारियों ने नई प्रतिमा स्थापित कराई तब जाकर वह शांत हुए। उधर, ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें