पलकधारी सिंह महिला महाविद्यालय इटौरा चंडेश्वर में रविवार को मुख्य अतिथि सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ और विशिष्ट अतिथि अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्डू द्वारा 138 छात्राओं में स्मार्ट फोन का वितरण किया। इस दौरान नेताओं ने सरकार की इस योजना पर प्रकाश डाला।
भाजपा सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि सरकार ने डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत इसके वितरण का निर्णय लिया। सरकार का प्रयास है कि देश का हर युवा तकनीकि रूप से पूरा दक्ष हो। ताकि उसे रोजगार उपलब्ध हो सके। स्मार्ट फोन के जरिए अपनी पढ़ाई के साथ ही रोजगार की तलाश कर सकते हैं। आप सभी इसका सदुपयोग करें। अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने कहा कि सरकार ने युवाओं को डिजिटल बनाने के लिए स्मार्ट फोन और टैबलेट के वितरण का निर्णय लिया। आज हर कार्य आनलाइन हो रहे हैं। ऐसे में युवाओं को इसका प्रयोग अपनी पढ़ाई में करना होगा। इसके जरिए हर युवा खुद को सशक्त बना सकता है। इस अवसर पर महाविद्यालय के व्यवस्थापक राजीव सिंह पप्पूजी प्रबंधक संजीत सिंह, संजय सिंह, शैलेश सिंह, राघवेंद्र राय, विनोद राय, संतोष श्रीवास्तव, अजय कुमार, सुनील कुमार प्रजापति आदि उपस्थित थे।