फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: परिषदीय विद्यालयों में पारंपरिक खेलों के साथ ही मिलेगा एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। पढ़ाई के साथ ही खेलों में बच्चों को निपुण बनाने के लिए नए सत्र में विशेष जोर दिया गया है। परिषदीय विद्यालयों में प्रतिदिन खेल की गतिविधियां सुनिश्चित की जाएंगी। खेल सामग्री की खरीद के लिए स्पोर्ट्स ग्रांट जारी होगी।
विज्ञापन

विद्यालयों में पारंपरिक खेलों के साथ एथलेटिक्स, बैडमिंटन, शतरंज आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। परिषदीय विद्यालयों में नए सत्र से खेल को और भी बढ़ावा दिया जाएगा।
खेल प्रतिभाओं की पहचान के लिए फिट इंडिया के तहत परिषदीय विद्यालयों में समय-समय पर अंतरविद्यालयी प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी। इसमें विजयी बच्चों को प्रदेश स्तर तक खेलने का मौका मिलेगा। पाठ्यक्रम में एक भाग के रूप में पीटी, खो-खो समेत अन्य खेल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव कुमार पाठक ने बताया कि बच्चों को पहले विकास खंड स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा। इसके बाद जनपद, मंडल और राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

निपुण भारत मिशन एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत बच्चों को शिक्षा के साथ ही खेल में भी निपुण बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें