फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पढ़ाई के साथ स्कूलों में परखी जाएगी हरियाली और स्वच्छता

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों और निजी स्कूलों में अब पढ़ाई के साथ परिसर की स्वच्छता, हरियाली और पर्यावरणीय व्यवस्थाओं का भी मूल्यांकन किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वच्छ हरित विद्यालय मूल्यांकन के तहत करीब 15 मानकों के आधार पर विद्यालयों की ग्रेड तय की जाएगी। इसमें शिक्षा की गुणवत्ता से लेकर स्कूल परिसर की साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं को शामिल किया गया है।
मूल्यांकन में विद्यालय परिसर की स्वच्छता और रखरखाव, बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, सुरक्षित पेयजल समेत अन्य आवश्यक सुविधाओं की स्थिति देखी जाएगी। इसके साथ ही विद्यालय में पौधरोपण, हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी विशेष महत्व दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसके माध्यम से विद्यार्थियों को स्वच्छता, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और स्कूल परिसर को हरा-भरा रखने के प्रति जागरूक किया जाएगा। विद्यालयों में बेहतर वातावरण तैयार करने पर भी जोर दिया जाएगा। बीएसए राजीव कुमार पाठक ने बताया कि निर्धारित मानकों के आधार पर विद्यालयों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए सभी संबंधित विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें