फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: महिला से छेड़छाड़ और जबरदस्ती करने का आरोप, दो वर्गों में तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की रात महिला से जोर-जबरदस्ती की कोशिश के मामले ने दो वर्गों के बीच तनाव हो गया। पीड़िता का आरोप है कि थाने का हिस्ट्रीशीटर एक आरोपी जबरन घर में घुसकर छेड़खानी और जोर-जबरदस्ती करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि उसके घर में घुस आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। हंगामा होने पर परिजनों ने आरोपी को पकड़ लिया और डायल 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस आरोपी को रौनापार थाने ले आई। वहां दोनों पक्षों के लोग पहुंचे। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग समझौते का दबाव बना रहे थे और पुलिस सिर्फ छेड़खानी की धारा में मामला दर्ज करने की बात कर रही थी। इससे गांव में आक्रोश और तनाव दोनों फैल गया है। दो गांवों और दो वर्गों से जुड़ा मामला होने के कारण तनाव बढ़ा है। थानाध्यक्ष रौनापार अनुपम जायसवाल ने बताया कि जो तहरीर मिलेगी, उसी आधार पर मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की जाएगी। मामले की गंभीरता को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें