फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: पचास दिन भी काम नहीं मिलने का आरोप, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मेजवां। फूलपुर ब्लाॅक मुख्यालय पर मनरेगा मजदूर संघ ने मंगलवार को मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया। कहा कि मजदूरों को पचास दिन भी काम नहीं मिल रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन


संघ ने मनरेगा मजदूरों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर किए जाने की मांग की। जिलाध्यक्ष नविता शर्मा ने कहा कि मनरेगा मजदूरों को सुचारु रूप से काम नहीं मिल रहा है। 100 दिन काम तो दूर 50 दिन भी नहीं मिल रहा है। समय पर मजदूरी का भुगतान भी नहीं हो रहा है। मनरेगा मजदूरी पांच सौ रुपए किए जाने की मांग को भी पूरा नहीं किया जा रहा है। चंद्रशेखर, शुभम, रीता देवी ने कहा कि अब मनरेगा मजदूरों को दूसरे क्षेत्र में जाकर मजदूरी करनी पड़ रही है। इससे महिला मजदूरों को मुश्किलें उठानी पड़ रही हैं। इस मौके पर अनुज गुप्ता, प्रदीप कुमार, फूलचंद, जय बदन मौर्य, संध्या, ब्लाॅक अध्यक्ष तहबरपुर प्रेम शंकर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें