फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: मंडलीय चिकित्सालय में मरीज के परिजनों से धन उगाही का आरोप, पीड़ित ने जांच की उठाई मांग

Sat, 27 Jun 2026 04:17 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Azamgarh News: मंडलीय चिकित्सालय में मरीज के परिजनों से धन उगाही का आरोप लगा है। एक महिला ने आरोप लगाया कि हर दिन उससे 100 रुपये वसूले गए। बिना पैसे दिए डिस्चार्ज संबंधी कागजात देने से भी इनकार किया गया।
विज्ञापन
मरीज को डिस्चार्ज कराकर ले जाती महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़ जिले में मंडलीय चिकित्सालय में भर्ती एक मरीज के परिजनों ने वार्ड नंबर-19 के कर्मचारियों पर धन उगाही का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि भर्ती के दौरान उनसे प्रतिदिन 100 रुपये लिए गए और बिना पैसे दिए डिस्चार्ज संबंधी कागजात देने से भी इनकार किया गया।

विज्ञापन


ये है आरोप
अजमतगढ़ निवासी मनीता ने बताया कि उनके ससुर लालजी सोनकर (85) पिछले 17 दिनों से मंडलीय चिकित्सालय के वार्ड नंबर-19 में भर्ती थे। आरोप लगाया कि वार्ड के कर्मचारियों ने इलाज के दौरान प्रतिदिन 100 रुपये की मांग की और 17 दिनों तक नियमित रूप से पैसे वसूले। 

उनका कहना है कि मरीज की छुट्टी के समय भी बिना पैसे दिए डिस्चार्ज का कागज नहीं दिया जा रहा था। मनीता ने पूरे मामले की शिकायत कर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी अस्पताल में इस तरह की वसूली गरीब मरीजों और उनके परिजनों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन रही है। अस्पताल की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। मामला सामने आने के बाद मंडलीय चिकित्सालय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें