फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: राज्य स्तरीय क्रिकेट में अलीगढ़, आगरा और बरेली मंडल की जीत

विज्ञापन
सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में क्रिकेट खेलते ​खिलाड़ी। स्रोत-आयोजक
विज्ञापन
आजमगढ़। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में सुखदेव पहलवान स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन अलीगढ़, आगरा और बरेली मंडल की टीमों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से 23 से 29 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों की टीमें शामिल हो रही हैं। शनिवार को पहला मुकाबला कानपुर और अलीगढ़ मंडल के बीच खेला गया। कानपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 143 रन बनाए।
वंश निगम ने 43 और विदित जोशी ने 38 रन का योगदान दिया। अलीगढ़ की ओर से युवराज, आदित्य और दिनेश ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अलीगढ़ की टीम ने 18 ओवर में पांच विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। उजागर ने 44, कुंदन ने 28, राहुल कुमार ने 23 और प्रतीक सिंह ने 20 रन बनाए।
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में गोरखपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 151 रन बनाए। मसीहा ने 50 और लोकेश ने 36 रन बनाए। जवाब में आगरा ने रोमांचक मुकाबले में एक विकेट से जीत दर्ज की। आदित्य सिंह ने 82 और शिवा कौशिक ने 29 रन बनाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें