फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी ठेके से िबकती िमली भट्ठी की शराब

Wed, 23 Sep 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के गोसाई की बाजार में स्थित देशी शराब के ठेके से हाथ भट्ठी की शराब बेचने का भंडाफोड़ करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार की रात तीन सेल्समैनों को गिरफ्तार किया। जबकि अनुज्ञापी अभी भी फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने दुकान से 166 पेटी शराब, 17530 रुपया भी बरामद किया। पुलिस के अनुसार यह लोग काफी दिनों से लोगों को जहरीली शराब पिला रहे थे।
विज्ञापन


मेहनगर थाना क्षेत्र निवासी श्रीराम जायसवाल का गोसाई की बाजार में देशी शराब का ठेका है। जहां पर अतरौलिया थाना क्षेत्र के कटोही गांव निवासी अरुण कुमार यादव, सुजीत कुमार गौतम और दीदारगंज थाने के मरेड़िया गांव निवासी दशरथ यादव सेल्समैन के तौर पर काम करते थे। अनुज्ञापी के आदेश पर यह तीनों लोग सरकारी देशी शराब के ठेके पर हाथ भट्ठी से बनाई गई कच्ची शराब को सरकारी शीशी में पैककर बेचने का काम करते थे।

 क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम प्रभारी योगेंद्र सिंह ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात करीब आठ बजे  गंभीरपुर थाने और आबकारी विभाग की टीम के साथ छापेमारी की। मौके से तीनों सेल्समैनों को गिरफ्तार करने के साथ ही 166 पेटी देशी शराब और 17530 रुपया बरामद कर लिया।
विज्ञापन


स्वाट टीम प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि तीनो सेल्समैन को श्रीराम के धंधे के विषय में पूरी जानकारी थी। यह लोग खुद जाकर शराब लाकर यहां से बेचने का काम करते थे। अनुज्ञापी श्रीराम जायसवाल की गिरफ्तारी के बाद ही और स्थिति का पता चलेगा।

 उधर, देवगांव कोतवाली थाना क्षेत्र में लालगंज बाजार में पुलिस और आबकारी टीम ने देर रात एक अंग्रेजी शराब की दूकान पर छापेमारी कर वहां से 10 लीटर स्पि्रट बरामद की। आरोप है कि  इसे शराब में मिलाया जाता है। छापेमारी से कुछ देर के लिए वहां अफरा तफरी मच गई।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें