फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर बदरे आलम सम्मानित

Mon, 08 Jun 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज के बसहीं अकबालपुर निवासी बदरे आलम का मुंबई की रणजी टीम में चयन होने से क्षेत्रवासियों में हर्ष व्याप्त है। बदरे आलम के आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।
विज्ञापन

सोमवार को जनता सहयोग इंटर कालेज मईखरगपुर गोसाई की बाजार में आयोजित समारोह में क्षेत्र के लोगों ने बदरे आलम का फूल-मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर बदरे आलम ने कहा कि लगन और कड़ी मेहनत से ही लक्ष्य को पाया जा सकता है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय पिता फकरे आलम को दिया। इस मौके पर राजमनी, सुधीर कुमार, संतोश राय, ललित सिंह  सरोज, आलोक सिंह, मुहम्मद लुकमान, अबूसहमा, मुहम्मद फहद, विजय शाहनी, सुरेंद्र यादव, मुहम्मद तारिक, सलमान, अजमान, आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश मास्टर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें