फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़ में अखिलेश यादव: बोले- विपक्षी दलों को परेशान कर रही सरकार, जेल में बंद रमाकांत से की मुलाकात

Mon, 22 Aug 2022 04:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़

सार

 समाजवादी पार्टी  के मुखिया अखिलेश यादव  सोमवार को आजमगढ़ पहुंचे। लोकसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद उनका यह पहला आजमगढ़ दौरा रहा। 
विज्ञापन
जेल में बंद विधायक रमाकांत से मुलाकात कर निकलते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा उपचुनाव में मिली हार के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सोमवार को पहली बार आजमगढ़ पहुंचे।  सपा प्रमुख ने इटौरा जेल में बंद सपा विधायक रमाकांत यादव से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार विपक्षियों को परेशान करने का काम कर रही है। फर्जी मुकदमों में नेताओं को जेल भेजा जा रहा है।

विज्ञापन


आजमगढ़ हो अथवा रामपुर दोनों जगहों पर विपक्षी दलों के नेताओं को फर्जी मुकदमों में जेल की सलाखों के पीछे भेजा गया। एक तो छूट कर वापस आ गए और दूसरे भी जल्द आ जाएंगे। 2024 के चुनाव में आजमगढ़ की जनता एक बार फिर सूद के साथ समाजवादियों को वोट करेंगी।

महंगाई-बेरोजगारी की तरफ से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश

इटौरा जेल परिसर में मीडिया से रूबरू सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार अभी से 2024 की तैयारी में जुट गई है। इसके तहत ही विपक्षी दलों के नेताओं को परेशान किया जा रहा है। महंगाई-बेरोजगारी की तरफ से जनता का ध्यान हटाने और विपक्षी दलों के आंदोलन पर लगाम लगाने को लेकर फर्जी मुकदमा दर्ज करने की कवायद पूरे प्रदेश में चल रहा है।

विज्ञापन

जेल में बंद विधायक रमाकांत से मुलाकात कर निकलते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
रामपुर में आजम खां तो आजमगढ़ में रमाकांत यादव के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज हुआ है। यह सरकार किसी पर भी फर्जी मुकदमा दर्ज करा सकती है। दिल्ली में मनीष सिसोदिया के शिक्षा को लेकर किए कार्यो की जहां अमेरिकन न्यूज पत्रिका तारीफ कर रही है तो वहीं उसी मनीष सिसोदिया के खिलाफ भाजपा की पुलिस पीछे पड़ गई और फर्जी मुकदमे में फंसाने का कुचक्र शुरू कर दिया।

सत्ता पर काबिज रहने की कवायद में जुटी भाजपा
प्रोपगेंडा के सहारे भाजपा सत्ता पर काबिज रहने की कवायद में जुटी हुई है। चुनाव के ठीक पूर्व एक इत्र कारोबारी के यहां छापेमारी हुई कई सौ करोड़ रुपये बरामद हुए। इत्र कारोबारी को सपा का बताया गया लेकिन बाद में वह भाजपा का निकला और बरामद रुपये भी भाजपा के रहे होंगे।

भाजपा को ओबीसी व बहुजन की चिंता नहीं

उन्होंने कहा कि भाजपा को ओबीसी व बहुजन की चिंता नहीं है। यदि ऐसा होता तो नौकरियों का प्राइवाइटेशन नहीं होता। क्योंकि ऐसा कर सरकार संविधान के अनुरूप ओबीसी व बहुजन को आरक्षण से वंचित करने की कवायद में जुटी है। सेना तक का प्राइवाइटेशन किया जा रहा है। कुल मिला कर सरकार व्यापारियों को फायदा पहुंचने का ही कार्य कर रही है। अमूल को लाभ देने के लिए दूध व दही पर जीएसटी लगा दिया गया है।
विज्ञापन

सपा का मिशन 2024

इससे पहले अखिलेश 17 मई को सपा के पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव की मां के देहांत पर आजमगढ़ आए थे। पहले एमएलसी चुनाव, फिर लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की हार के बाद सपा मुखिया के इस दौरे को लेकर कयासबाजी तेज है। सपा को अपने ही गढ़ में लगातार दो हार मिलने के बाद अखिलेश के इस दौरे को 2024 लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।

माना जा रहा है कि इस सियासी दौरे के जरिए अखिलेश फिर आजमगढ़ में सक्रिय होने जा रहे हैं। बता दें कि फूलपुर-पवई सीट से विधायक रमाकांत यादव बहुचर्चित माहुल शराब कांड समेत कई मामलों में जेल में बंद हैं। हालांकि, एससी-एसटी एक्ट समेत दो मामलों में कोर्ट उनको जमानत दे चुकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें