अब्दुला ने घटना के बाबत शहर कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं इस बाबत पूछने पर एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि बच्चों के बीच खेलकूद को लेकर विवाद व मारपीट हुआ है। तहरीर के आधार दो नामजद समेत 10-12 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। घटना को लेकर शहर कोतवाली पर काफी देर तक हंगामें का माहौल रहा। एसपी सिटी स्वयं मौके पर पहुंच कर मुकदमा पंजीकृत करवाएं।