फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: कांवड़ियों के लिए नहीं बनी समर्पित और सुरक्षित सड़क, अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

Fri, 04 Jul 2025 01:20 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

Akhilesh Yadav: अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार ने हमारे नेताओं पर जानबूझकर झूठे मुकदमे दर्ज कराए हैं। साथ ही उन्होंने सरकार पर कई आरोप लगाए। 
विज्ञापन
आजमगढ़ में अखिलेश यादव और कार्यक्रम में जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बृहस्पतिवार को जनसभा की। पत्रकारों से बातचीत में भाजपा सरकार पर कई आरोप लगाते हुए कहा कि आज तक कांवड़ियों के लिए समर्पित और सुरक्षित सड़क तक नहीं बना सकी। जबकि सरकार ने हमारे नेताओं, जैसे रमाकांत यादव, अब्बास, मोहम्मद आजम खान और इरफान सोलंकी पर जानबूझकर झूठे मुकदमे दर्ज कराए हैं।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश में दलितों और महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ा है और विपक्षी नेताओं को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। इससे पहले अखिलेश ने आजमगढ़ में अपने नए आवासीय भवन और पार्टी कार्यालय का उद्घाटन किया। अनवरगंज में हुए समारोह के दौरान, उन्होंने पहले पूजन कर कार्यालय और भवन का विधिवत उद्घाटन किया। 

इसके बाद जनसभा स्थल पर पहुंचकर नए सभागार का शिलान्यास भी किया। प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह नया कार्यालय पीडीए भवन के नाम से जाना जाएगा, जहां पार्टी के सभी नेता अपनी क्षेत्रीय विकास योजनाओं पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन


सीएम को नहीं पता कि सिक्सलेन की सड़क को एक्सप्रेस-वे कहा जाता है
अखिलेश यादव ने कहा कि, समाजवादी सरकार के दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का डिजाइन, तकनीकी मानक और वित्तीय बोलियां पहले ही तय हो चुकी थीं, लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद इस सरकार में एक्सप्रेस-वे का मानक भी प्रभावित हुआ है। सीएम को ये तक नहीं पता कि सिक्सलेन की सड़क को एक्सप्रेस-वे कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें