फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास से नहीं अखिलेश का वास्ता, परिवार की राजनीति पर ध्यान

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में जिला योजना की बैठक लेते प्रभारी मंत्री सुरेश राणा। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
आजमगढ़। जिला योजना में भाग लेने पहुंचे प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं जनपद के प्रभारी मंत्री सुरेश राणा ने प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं आजमगढ़ के सांसद अखिलेश यादव पर जमकर तंज कसा। कहा कि विकास से अखिलेश यादव का कोई वास्ता ही नहीं रहा है। वो परिवार की राजनीति को आगे बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सबका साथ सबका विकास के आधार पर विकास को आगे बढ़ा रहे हैं। आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे, मंदुरी हवाई पट्टी और विवि देकर यहां विकास की गंगा बहाई जा रही है। नागरिकता देने वाले अधियम पर कुछ लोग जनता को गुमराह कर रहे हैं। विदेशी फंडिंग के लिए देश विरोधी हाथों में खेल रहे हैं और इस कानून के विरोध को हवा दे रहे हैं। ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। इन पर सख्त कार्रवाई भी की जाएगी। प्रदेश की कानून व्यवस्था पर कहा कि ये दूसरे राज्यों के लिए रोल माडल बना हुआ है। पहले की सरकारों में पूर्वांचल को दरकिनार कर चीनी मिलों को बेचा गया। भाजपा सरकार में मिले फिर से शुरू की जा रही है। भाजपा विकास की राजनीति करती है। अखिलेश की पूरी सरकार में जितना निवेश सूबे में हुआ था उतना निवेश योगी सरकार में छह माह में ही हुआ।उत्तर प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें