सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने ज्ञानवापी प्रकरण के बारे में पूछे जाने पर कहा कि यह मस्जिद बहुत पुरानी है, यह भाजपा की साजिश है। यह सभी उनके सहयोगी हैं, जो समय-समय पर निकलकर नफरत को फैलाते हैं। जबकि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही कहा है कि किसी भी पुरानी चीज से छेडछाड़ नहीं होगी, लेकिन महंगाई जैसे मुद्दों पर चर्चा न हो इसलिए इस तरह के मुद्दे भाजपा उठाती है।
इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, विधायक दुर्गा प्रसाद यादव, डॉ. संग्राम यादव, अखिलेश यादव, नफीस अहमद, आलमबदी, बेचई सरोज, रमाकांत यादव, एचएन पटेल, पंकज राजभर, पूजा सरोज आदि उपस्थित थे।