फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजमगढ़: मंडूरी एयरपोर्ट पर अखिलेश यादव पहुंचे, प्रवेश न मिलने पर धरने पर बैठे सपा कार्यकर्ता

सार

आजमगढ़ के मंडूरी एयरपोर्ट पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के आगमन के दौरान प्रवेश नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ता महिला जिलाध्यक्ष के साथ धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं का कहना है कि सूची में नाम वाले लोगों को ही अंदर जाने दिया जा रहा है। मीडिया कर्मियों को भी प्रवेश की अनुमति नहीं मिली।
 
विज्ञापन
आजमगढ़ में धरने पर बैठे सपाई - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मंडूरी एयरपोर्ट पहुंचने पर शुक्रवार को वहां सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई। एयरपोर्ट के अंदर प्रवेश नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ता महिला जिलाध्यक्ष के साथ धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि एयरपोर्ट के अंदर जाने के लिए पुलिसकर्मियों को एक सूची दी गई है। इसमें नाम शामिल होने वाले लोगों को ही प्रवेश दिया जा रहा है, जबकि अन्य कार्यकर्ताओं को गेट पर ही रोक दिया गया है।

विज्ञापन


एयरपोर्ट के बाहर सपा कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहीं। प्रवेश नहीं मिलने से कार्यकर्ताओं में नाराजगी देखने को मिली। इसी के विरोध में महिला जिलाध्यक्ष के साथ कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।
 

Trending Videos
विज्ञापन

मीडिया कर्मियों को भी प्रवेश नहीं
एयरपोर्ट के अंदर जाने से रोके जाने वालों में मीडिया कर्मी भी शामिल हैं। उन्हें भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसको लेकर एयरपोर्ट के बाहर गहमागहमी का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें