फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश के पास कोई विजन नहीं, भ्रम फैलाना ही सपा का काम : राजभर

विज्ञापन
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश रा
विज्ञापन
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बुधवार को अतरौलिया स्थित निरीक्षण भवन में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक की।
विज्ञापन

बैठक के बाद उन्होंने समाजवादी पार्टी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। कहा कि सपा के पास न तो नीति है और न ही नियत। विपक्ष जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम कर रहा है।
उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री रहते पिछड़े, दलित और वंचित समाज के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। एनडीए की डबल इंजन सरकार प्रदेश को विकास और सुशासन की दिशा में आगे ले जा रही है, जिससे विपक्ष बौखलाया हुआ है।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक में राजभर ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला व विधानसभा स्तर के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें