अजय राय ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के पुत्र के पिस्टल से उन्हीं के घर में ओएसडी की हत्या हो जा रही है। यह बता रहा है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था कितनी अच्छी है। इस मामले में केंद्रीय मंत्री व उनके पुत्र पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में गुजरात के भ्रष्ट ठेकेदारों को ठेका दिया जा रहा है। मध्य प्रदेश से लेकर कर्नाटक तक कमीशन का खेल चल रहा है। घोसी उपचुनाव को लेकर पूछे गए प्रश्न पर उन्होंने कहा कि घोसी की जनता भाजपा को हराएगी। इंडिया गठबंधन में मायावती के न आने पर उन्होंने कहा कि मायावती को इस गठबंधन में आना चाहिए।