फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस रोकने के लिए तोड़ा शीशा, चालक ने लगाया जाम

विज्ञापन
लाटघाट में सरकारी बस न रोकने पर विवाद करते यात्री। - फोटो : AZAMGARH
विज्ञापन
लाटघाट। स्थानीय बाजार में रोडवेज की बस को रोकने के लिए एक यात्री ने शीशे पर हाथ मारा और शीश टूट गया। जिस पर बस चालक ने मौके पर ही बस खड़ी कर दी और पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंचने पर शीशे पर हाथ मारने वाला व्यक्ति मौके से फरार हो गया। रास्ते में बस खड़ा जाने से लाटघाट कस्बे में घंटों जाम लग गया।
विज्ञापन

लाटघाट बाजार से आजमगढ़ और गोरखपुर की तरफ जाने के लिए बहुत से यात्री होते है। इसके बाद भी रोडवेज बस चालक अपने बसों को लाटघाट बाजार में रोक कर सवारी नहीं बैठाते है। सोमवार की शाम भी एक बस गोरखपुर से आजमगढ़ की तरफ जा रही थी। काफी संख्या में सवारी बाजार में मौजूद थी। एक यात्री ने बस को रूकने का इशारा भी किया, लेकिन चालक ने बस नहीं रोका, जिस पर यात्री ने बस के शीशे पर हाथ मारा और शीशा टूट गया। शीशा टूटते ही बस चालक ने बस रास्ते में ही खड़ी कर दिया और पुलिस को सूचना दे दी। सूचना पर लाटघाट चौकी प्रभारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के पहुंचने पर शीशे पर हाथ मारने वाला मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि लाटघाट में बस न रोके जाने से यात्रियों को काफी दिक्कत होती है। वहीं बस के रास्ते में खड़ा होने से बाजार में जाम लग गया। जिसके चलते घंटो लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें