फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Azamgarh News: एआई से 24 घंटे मिलेगी कृषि संबंधित जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र लेदौरा में मंगलवार को भारत विस्तार परियोजना कार्यक्रम में क्षेत्र के किसानों ने हिस्सा लिया। वरिष्ठ वैज्ञानिक और अध्यक्ष डॉ. एलसी वर्मा ने बताया कि यह एक एआई आधारित कृषि डिजिटल प्लेटफॉर्म है। इससे किसान 24 घंटे कृषि संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक आदित्य कुमार ने बताया कि भारत विस्तार की कुछ विशेषताएं हैं जिसका मुख्य उद्देश्य किसानों को चौबीसों घंटे कृषि संबंधित जानकारी, फसल सलाह, मौसम अपडेट और सरकारी योजनाओं तक आसान पहुंच प्रदान करना है। वैज्ञानिक पवन कुमार ने बताया कि यह वॉयस-फर्स्ट प्लेटफॉर्म है। इससे किसान बिना स्मार्टफोन के भी कॉल के जरिए जानकारी पा सकते हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें